समझो समय की कीमत
कितना है समय कीमती
आप सभी में कई लोग ऐसे होंगे जो ये जानते तो हैं कि वक़्त बहुत कीमती है, पर दुर्भाग्यवश वही लोग वक़्त का सौदा बहुत सस्ते में करते हैं और अंत में उनके पास पछतावे के सिवा कुछ नहीं रहता है।
इसलिए आज से नहीं , वरन अभी से यह दृढ़ संकल्प ले लो क़ि अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। आसान होगा ना संकल्प लेना, पर मुख्य प्रश्न तो यह उठता है क़ि संकल्प को निभाए कैसे ?
आईये जानें आसान और रोचक तरीके को जिससे आप अपना समय को उपयोग कर सकेंगे।
अपने मन में एक लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए इतना मेहनत करें कि आप चाह कर भी अपना वक़्त बर्बाद न कर पाएं।पर अब फिर ये सवाल उठता है कि लक्ष्य कैसे तय करे ?
लक्ष्य का मतलब ये नहीं होता है कि पहाड़ चढ़ना या आसमां छूना, जैसे मुश्किल कार्य ही चुनना है, आप अपनी काबिलियत अपने हुनर को पहचानो और उसके पीछे जी जान से मेहनत करो , अगर एक लक्ष्य पा लिया है तो दूसरा लक्ष्य बनाओ और उसके पीछे अपना वक़्त लगाओ, जिससे आपका कीमती समय सही जगह उपयोग हो सके।
आइये अब कुछ पंक्तियों से अपने वक़्त की कीमत को समझे , जिसे पढ़कर आप अमूमन अपना वक़्त बर्बाद करना छोड़ देंगे।
कितना है समय कीमती
इसे जानो ,जागो ,
हे मानव , वक्त की कद्र करो।
जानो क्यों धरती में आये हो,
यूँ ही बैठे नहीं रहो,
बहुत कुछ है सीखने को,
बहुत कुछ है पाने को,
पर वक़्त सीमित है,
हे मानव , वक्त की कद्र करो।
समय के साथ चलना आसान नहीं,
इसलिए ही तो घडी में कांटा है फूल नहीं।
घडी की वो सुइ टिक टिक करती है,
ध्यान से सुनो,
वो हर सेकंड की कीमत कहती है।
अभी भी वक़्त है,
वक़्त के साथ बदल जाओ।
हे मानव , वक्त की कद्र करो।
***************************************************************************************************
अपना कीमती वक़्त देकर इस पोस्ट को पढ़ने के धन्यवाद,आपको यह पोस्ट कैसी लगी जरूर बताईयेगा।
मेरी और भी पोस्ट यहाँ पढ़े :-

Nice
ReplyDeleteVery nice
ReplyDeleteBhut bdiya
ReplyDelete