चलो आज एक नयी जिंदगी लिखते हैं।
चलो आज एक नयी कहानी लिखते हैं।
मन भर चुका है पुरानी यादो की गठरी से ,
चलो आज गठरी खोल नयी कहानी बुनते हैं।
वो ही आसमां वो ही जमीं
पर समां तो नया है ,
चलो जिंदगी आज कुछ नए ढंग से जीते हैं।
सभी परेशां हैं जिंदगी से अपनी
चलो आज एक नयी जिंदगी बुनते हैं ,
चुरा लाओ आज इस जंहा के सभी रंगो को ,
फिर से हम अपनी ज़िंदगी को रंगीन बनाते हैं।
भूल जाये आज सारी यादो को ,
आज जीने की नयी उम्मीद बनाते हैं ,
चलो आज एक नयी कहानी लिखते हैं।
_____________**********____________
अपना कीमती वक़्त देकर इस पोस्ट को पढ़ने के धन्यवाद,आपको यह पोस्ट कैसी लगी जरूर बताईयेगा।
मेरी और भी पोस्ट यहाँ पढ़े :-
Comments
Post a Comment