प्रेम


दुनिया में मौजूद सभी रिश्तो की एक अहम है कड़ी है :प्रेम, चाहे इंसान का इंसान से सम्बन्ध हो या जानवर का इंसान से, बिना प्रेम के संबंधों का यथार्थ रूप में धरातल में रहना उतना ही कठिन होता, जितना बिना सूर्य के इस धरती के जीवन की कल्पना करना। आखिर प्रेम कहाँ से आता है? अगर धरती पर यह मौजूद है तो हर किसी से इसका अनुभव होना चाहिये था परन्तु ऐसा नहीं है तो प्रेम का वजूद क्या है? 

         इन सभी प्रश्नों के ढेरों ने अनायाश ही मेरे मस्तिष्क में अपना डेरा बना लिया है, जहाँ तक मैं इनका हल सोच सकती है, प्रेम हमारे भीतर ही मौजूद है बस हम उसे महसूस करने का जरिया किसी अन्य को बनाते है, अब प्रश्न यह उठता है कि जब स्वयं के भीतर ही प्रेम का सागर है तो हम एक बूंद के लिए दूसरे पर निर्भर क्यों रहते हैं ? 

        हमें खुद को अच्छा बताया जाना, तारिफ सुनना इतना पसन्द होता है कि उसके लिए हम दूसरे की तारिफ करने लगते है ताकि हमें उनको तारिफ के वे बादल मिले जो हमें बारिश रूपी सुकुन दे सके, जब इन्सान स्वयं में ही प्रेम से परिपूर्ण है तो उसको दूसरे पर ही निर्भर रहना कितना उचित है? 

      खुद को पहचानना, खुद से बातें करना, खुद का ख्याल रखना, खुद का यदि चित्त खराब हो तो उसे सुधारना- ये सभी पहलू भी प्रेम के ही अंश ही तो है ना, तो इन सभी चीजों को भूलकर हम किसी दूसरे के भीतर खुद के लिए प्रेम क्यों ढूंढते है? माना की संबंधों में प्रेम एक अहम कड़ी है परन्तु जब हम प्रेम स्वयं से करेंगे तभी दूसरे से भी।



English translation -

There is an important link in all the relationships in the world: love, whether human beings are related to humans or animals to human beings, without love it would have been as difficult to live in reality on the earth as this earth without the sun, imagine life. After all, where does love come from? if it exists on earth then everyone should have experienced it, but if it is not so, then what is the existence of love?


 Many of these questions have unintentionally made their camp in my mind, as far as I can think of the solution to them: love is present within us, only we make someone else a means to feel it. now the question arises That when there is an ocean of love within ourselves, why do we depend on another for a drop?


 We like to be considered good, to hear praise, that we start praising others for that so that we can get those clouds of praise which can give us peace like rain, when a person is full of love in himself, then he How good is it to depend on others?


 Knowing ourselves, talking to ourselves, taking care of ourselves, improving our own mind if it is bad - all these aspects are also part of love, are not we forgetting all these things, we can find ourselves inside someone else. Why are you looking for love? Believe that love is an important link in a relationship, but when we love ourselves, then only with others.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दोस्त

Motivational quotes

प्रेरणादायक कविता :हार ना जा तू अभी से